फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three lifts of Noida District Hospital are closed since June 6

'लिफ्ट बंद हैं': नोएडा जिला अस्पताल में लापरवाही, सीढ़ियों से हांफते पहुंचे मरीज, डॉक्टर को मिल रही ये सुविधा

Wed, 11 Jun 2025 08:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

नोएडा जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही दिखने को मिल रही है। यहां अस्पताल की लिफ्ट छह जून से बंद हैं। मरीज सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल तक पहुंच रहे हैं।  जिसकी वजह से  हांफते दिखते हैं। वहीं स्टाफ-डॉक्टरों के लिए अलग से लिफ्ट है। 

विज्ञापन
Three lifts of Noida District Hospital are closed since June 6
लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल की तीन लिफ्ट छह जून से बंद हैं। इनमें लापरवाही का पानी भर गया है। इस वजह से इन्हें बंद किया गया है। ये लिफ्ट मरीजों के लिए हैं। इनसे मरीज और तीमारदार तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर जाते हैं। अब मरीजों को सीढ़ियों से हांफते हुए वॉर्डों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वैसे तो अस्पताल में नौ लिफ्ट हैं, लेकिन दो कुछ फ्लोर पर खुलती ही नहीं हैं, क्योंकि लॉक लगा हुआ है। एक का इस्तेमाल अधिकारी, डॉक्टर और स्टाफ करते हैं। उसका इस्तेमाल मरीजों को नहीं करने दिया जाता है। छह लिफ्ट मरीजों के लिए हैं, जिनमें से तीन पानी भरने से बंद हैं। तीनों लिफ्ट वॉर्डों से थोड़ी दूर हैं। इनमें भीड़ अधिक होने से कारण गंभीर मरीजों की तो बारी ही नहीं आती, क्योंकि यहां न कोई ऑपरेटर तैनात है और न ही गार्ड, जो मरीजों को पहले लिफ्ट में चढ़ने दे। ऐसे में मरीज सीढ़ियों के जरिये वॉर्ड में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


...सीढ़ियों का सहारा
बुधवार को भी मरीजों और तीमारदारों को चौथी-पांचवीं मंजिल तक सीढ़ियों से हांफते हुए पहुंचना पड़ा। भर्ती होने वाले कई मरीजों को तीमारदार सीढ़ियों से वॉर्ड तक लेकर गए। मरीज सीढ़ियों पर बैठ-बैठकर वॉर्ड तक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने स्टाफ लिफ्ट में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोटियां चोरी होने से भरा पानी

आठवीं मंजिल पर सीएमओ कार्यालय के बाथरूम से 6 जून को टोटियां चुरा हो गई थीं। इसकी वजह से तीनों लिफ्टों में पानी भर गया। अस्पताल प्रशासन को लिफ्टें बंद करनी पड़ीं। सीएमओ कार्यालय आमतौर पर शाम को बंद हो जाता है, लेकिन स्टाफ ने ताला नहीं लगाया था, इसलिए टोटियां चोरी हो गईं। इससे पहले भी सीएमओ कार्यालय में चोरी हुई थी। उस समय स्टाफ ने सीढ़ियों पर ताला लगा दिया था।
बाहर से खरीदना पड़ रहा पानी

उधर पानी की पाइपलाइन में खराबी आने की वजह से अस्पताल में पानी की सप्लाई भी बंद है। जल विभाग चार से पांच घंटे में टैंकर के जरिये पानी भेज रहा है। लोगों को बाहर से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 13 जून तक सप्लाई ठीक हो पाएगी।


क्या कहते हैं अधिकारी
सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि आठवीं मंजिल पर बाथरूम से टोटियां चोरी होने के कारण फ्लोर पर पानी भर गया। करंट लगने की आशंका को देखते हुए लिफ्टें बंद की गईं। सीएमओ कार्यालय से संबंधित फ्लोर पर तीनों शिफ्ट में गार्ड लगाने की मांग की गई है। पानी की समस्या से राहत देने के लिए जल निगम से हर तीन से चार घंटे में पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed