{"_id":"66a9a80e69a26c25eb05847e","slug":"three-innocent-children-died-a-painful-death-in-fire-slum-in-noida-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बनी काल: नोएडा की झुग्गी में बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चियों की गई जान, पिता लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बनी काल: नोएडा की झुग्गी में बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चियों की गई जान, पिता लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग
Wed, 31 Jul 2024 08:27 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:27 AM IST
सार
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर आठ में एक हादसा हो गया। झुग्गी में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
नोएडा की झुग्गी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर आठ की एक झुग्गी में आग लग गई। मामला थाना फेस-1 क्षेत्र का बताया जा रहा है। सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई। जिसमें दौलत राम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी संदीप का मकान, बिजली घर के पास, सेक्टर-8, थाना फेस-1 उम्र 32 वर्ष व उनकी पुत्रियां आस्था (उम्र 10 वर्ष), नैना (उम्र 7 वर्ष) व आराध्या (उम्र 5 वर्ष) आग में झुलस गए।
विज्ञापन
जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आराध्या, नैना और आस्था को मृत घोषित कर दिया। दौलतराम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन