फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three injured in road accident

नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तीन लोगों को कुचला

Sun, 29 Sep 2019 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तीन लोगों को कुचला
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-18 में नशे में धुत्त एक स्कॉर्पियो चालक ने दो रिक्शा चालकों और एक डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने तीन अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मारी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा अलीबर्दीपुर निवासी असलम अली शनिवार को सेक्टर-18 में अपने दोस्तों से मिलने आया था। यहां पर उसने जमकर शराब पी। इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो से शाम करीब 7 बजे सेक्टर-18 होते हुए गुरुद्वारे की ओर जा रहा था। नशे में धुत्त होने से उसका नियंत्रण खो गया और उसने तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ाते हुए पहले दो रिक्शा चालकों और फिर स्वीगी के डिलीवरी बॉय भगवान पांडेय को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में तीन अन्य कारों में भी टक्कर मार दी। इससे तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, घटना से राहगीरों में हड़कंप मच गया। उधर, आरोपी की कार दीवार से टकराकर रुक गई। लोगों ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त कारों के मालिक वरुण सिंह, अमल पाठक और पंकज सहगल ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है। जबकि घायलों की ओर से अभी तक कोई भी थाने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed