फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three hours of traffic jam on the Peripheral Expressway, people told

पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर किसानों का तीन घंटे चक्का जाम, लोगों से कहासुनी

Sat, 28 Nov 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three hours of traffic jam on the Peripheral Expressway, people told
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर धरना देते किसान। - फोटो : Grnoida
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर किसानों का तीन घंटे चक्का जाम, लोगों से कहासुनी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा/दनकौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मुखिया राकेश टिकैत के निर्देश पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सिरसा गांव के नजदीक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। इसके बाबद सुबह 11:30 बजे किसान एक्सप्रेसवे के दोनों ओर धरना देकर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। शादी में शामिल होने जा रहे बराती-दूल्हा भी जाम में फंसे दिखाई दिए। कई वाहन चालक और दूल्हा-बराती ने किसानों से जाम खोलने को कहा तो नोकझोंक हो गई। कहासुनी बढ़ती देख पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। लगभग तीन घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे किसानों के लौटने के बाद ही पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जाम मुक्त हुआ।
भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना और जिलाध्यक्ष अनीत कसाना ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाए हैं जिससे किसान अपने ही घर में मजदूर बनकर काम करेगा। किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी किसानों पर लाठियां और गोलियां बरसाई जा रही है। इसके विरोध में चक्का जाम किया गया है। राकेश टिकैत के निर्देश पर किसान एकत्रित हुए हैं। संगठन से जुड़े हर जिले के किसानों को यही निर्देश मिला था कि वह जिस क्षेत्र के हैं, वहां एक्सप्रेसवे जाम करें और इसके बाद निर्देश मिलते ही वह दिल्ली कूच करेंगे। राकेश टिकैत भी दिल्ली पहुंचेंगे और अन्य प्रदेशों के किसानों के साथ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जाम में छोड़नी पड़ी गाड़ी
जयपुर निवासी अर्चना ने बताया कि वह परिवार के साथ मेरठ एक शादी में शामिल होने जा रही थी। करीब 2 घंटे जाम में फंसने के बाद ग्रेटर नोएडा निवासी परिचित की गाड़ी मंगाई है और गाड़ी को जाम में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तीन जिलों के भाकियू भानू के किसान करेंगे दिल्ली कूच
जेवर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन भानू ने पंजाब और हरियाणा के किसानों को समर्थन देने के लिए दिल्ली कूच का फैसला किया है। किसान नेताओं ने शुक्रवार को जेवर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने दिल्ली पहुुंच रहे किसानों पर पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इसके विरोध में जेवर मथुरा, अलीगढ़ व बुलंदशहर के किसान दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेंद्र चैरोली ने कहा कि सरकार ने तीन नए कानून किसानों से वार्ता किए बिना थोपते हुए कृषि क्षेत्र को भी पूंजीपतियों के हवाले करने का काम किया है। किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नही मिल रहा। पंजाब हरियाणा और अन्य प्रदेशों से आंदोलन के लिए दिल्ली पहुंच रहे किसानों के रास्तों में अवरोध पैदा किए जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन भानू ने इस प्रदर्शन को समर्थन देने का फैसला किया है। किसान सुबह दस बजे से यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट पर पहुंचेंगे जहां से दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, प्रदेश महासचिव प्रकाश फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed