फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three-day-old baby girl stolen from Bhangel CHC

Noida News: भंगेल सीएचसी से तीन दिन की बच्ची चोरी

Fri, 09 Oct 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three-day-old baby girl stolen from Bhangel CHC
शादी के डेढ़ साल बाद घर में गूंजी थीं किलकारी, डिस्चार्ज से पहले बच्ची को लेकर भाग गई महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) विंग से शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तीन दिन की बच्ची चोरी हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले मां जांच कराने डॉक्टर के पास गई थी। उस दौरान बच्ची नानी के पास थी। आरोप है कि दो-तीन दिन से अस्पताल आ रही एक महिला बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में लेकर भाग गई। फेज दो पुलिस मामले की जांच कर रही है।



मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी कैब चालक गौतम नंदन वर्तमान में भंगेल में रहते हैं। गौतम की पहली शादी वर्ष 2018 में हुई थी लेकिन यह रिश्ता नहीं चल पाया। वर्ष 2024 में उन्होंने दूसरी शादी की। शादी के करीब डेढ़ साल बाद 6 अक्तूबर की दोपहर बच्ची का जन्म हुआ था। गौतम के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे आशा ममता शर्मा के साथ पत्नी सपना डॉक्टर से जांच कराने गई थी। इस दौरान बच्ची नानी रक्षा देवी के पास थी। बच्ची के रोने पर वहां मौजूद महिला ने अपनी गोद में ले लिया। महिला बच्ची को लेकर वहां से चली गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई।
विज्ञापन




घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। जिसकी सूचना डायल 112 को सूचना दी गई है। गौतम ने कहा कि वह महिला को नहीं जानते वह कल रात ही पहली बार अपने किसी रिश्तेदार से मिलने की बात कह रही थी। आज सुबह उसने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी नहीं होने पर उठाए सवाल



बच्ची के पिता गौतम नंदन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और सुरक्षा में भी कमी दिखाई दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रसव के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में करीब 12 हजार रुपये लिए गए थे।



अधिकारी बोले, दो-तीन दिन से आ रही थी महिला, नंबर भी दिया था



सीएचसी के अधिकारियों के मुताबिक बच्ची को ले जाने वाली महिला दो-तीन दिनों से अस्पताल आ रही थी। महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। परिजनों का कहना है कि उस नंबर पर संपर्क करने पर घर पहुंचने के बाद कुछ देर में बच्ची को वापस लाने की बात कही थी। हालांकि उसका पता नहीं चला। महिला ने परिजनों को बताया था कि उसका भी कोई परिचित अस्पताल में भर्ती है। इसी वजह से किसी को उस पर शक नहीं हुआ।



अस्पताल प्रबंधन बोला, मरम्मत के कारण हटाए गए कैमरे



परिजनों ने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि कैमरे लगे होते तो बच्ची को ले जाने वाली महिला की पहचान करने में मदद मिल सकती थी। इस पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भवन में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण कैमरे हटाए गए थे।



एक महीने पहले ही दोनों अस्पतालों को किया था एक



भंगेल सीएचसी में पुरानी इमारत के साथ नई मातृ और शिशु स्वास्थ्य इकाई भी है। एमसीएच विंग के मरम्मत का काम चल रहा है। इसी के साथ अस्पताल में इमरजेंसी विंग भी है। जिला अस्पताल के बाद भंगेल सीएचसी में ही सबसे ज्यादा डिलीवरी होती है। इसी के साथ करीब 10 महीने से पुरानी बिल्डिंग में ओटी बन रहा है। दोनों इकाइयों को करीब एक महीने पहले ही मर्ज किया गया था। यहां सुरक्षा के लिए सात से आठ गार्ड तैनात होने की जानकारी दी गई है।



कोट



शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की घटना है। बच्ची को ले जाने वाली महिला दो-तीन दिन से अस्पताल आ रही थी और वार्ड में बच्चों को खिलाती थी। मां जांच कराने डॉक्टर के पास गई थी तभी महिला बच्ची को लेकर गायब हो गई। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच कराई जा रही है। - डॉ. यतेंद्र सिंह, प्रभारी, भंगेल सीएचसी



घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। नवजात बच्ची का इस तरह अस्पताल से गायब होना बेहद दुखद है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. मदन मणि मोहन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी



सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर दी गई है। नवजात की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नवजात को ले जानी महिला के बारे में तलाश जारी है। - दीक्षा सिंह, एसीपी, नोएडा




योजना का लाभ दिलाने का दिया था झांसा



नोएडा। पुलिस की दी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक महिला आई उसने कहा कि बेटी पैदा होने पर सरकारी योजना के तहत 2500 रुपये मिलते हैं। ऐसे में महिला ने उनको योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर परिवार को विश्वास जीत लिया। पुलिस जांच में अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला बाइक पर सवार होकर किसी शख्स के साथ जाती दिख रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीमें नवजात की तलाश में जुट गई है।



जिले में बच्चों की चोरी की पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं



20 अप्रैल 2005: नोएडा जिला अस्पताल से नवजात चोरी।



29 जुलाई 2013: जिला अस्पताल में जांच के लिए लाई गई बच्ची को महिला साथ ले गई थी।



24 मई 2023: सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल से नवजात बच्चे को चोरी कर लिया गया था।



22 सितंबर 2026: छिजारसी में मुफ्त कपड़े बांटने के नाम पर तीन माह की बच्ची चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed