{"_id":"65f1accc26d1d5350f0eb08a","slug":"three-day-business-conclave-begins-in-arcc-from-today-noida-news-c-340-1-del1011-42378-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : एसआरसीसी में तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : एसआरसीसी में तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव का आगाज आज से
विज्ञापन
-छात्रों को मिलेगा विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों से रूबरू होने का मौका
-रामनाथ कोविंद, रंजन गगोई, सचिन पायलट, सुरेश प्रभु जैसे दिग्गज आएंगे
-इस अनूठे कार्यक्रम में अमर उजाला निभा रहा है नॉलेज पार्टनर की भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) एक बार बिजनेस कॉन्क्लेव 2024 लेकर आ रहा है। एसआरसीसी में बृहस्पतिवार से इस तीन दिवसीय बिजनेस कॉन्क्लेव की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
14, 15 व 16 मार्च को होने वाली इस कॉन्क्लेव में छात्र-छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान नामी गिरामी हस्तियां अपने अनुभवों को सामान्य स्पीकर सत्रों में साझा करेंगी। इससे छात्रों को काफी कुछ सुनने व समझने का मौका मिलेगा। इसमें कई नामचीन हस्तियां मसलन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गगोई, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, सांसद हंसराज हंस, पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु, पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सुब्रहमण्यम स्वामी, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जीसी मुर्मू शामिल होंगे।
इन सबके अलावा कई यू-ट्यूबर, टीवी एंकर, मडगांव एक्सप्रेस फिल्म के अभिनेता व अभिनेत्री नोरा फतही, दिवेंदु, अविनाश तिवारी समेत अन्य हस्तियां भी उपस्थित होंगी। कॉन्क्लेव के अंतिम दिन गायक जुस्त की दमदार प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम के कुछ सत्रों में वक्ताओं के साथ छात्रों के लिए सवाल-जवाब सेशन भी होंगे। हर साल कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में नेताओं, अभिनेताओ, बिजनेस लीडर, अर्थशास्त्रियों व अन्य नामी लोगों को बुलाया जाता है, जिससे कि छात्रों को उनसे काफी कुछ सीखने व समझने का अवसर मिल सके।