फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three crooks of Sanchit rapper gang arrested

संचित रैपर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three crooks of Sanchit rapper gang arrested
पुलिस की गिरफ्त संचित गिरोह के बदमाश। अमर उजाला
नोएडा। एनसीआर के टॉप बदमाशों में शामिल संचित रैपर गिरोह के तीन बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-55 के पास से खोड़ा निवासी चंदन कुमार, विपिन उर्फ गज्जी उर्फ डब्बू और विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। गिरोह सरगना संचित को ऑपरेशन प्रहार के दौरान नोएडा पुलिस ने खोड़ा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने सक्रिय बदमाशों के बारे में बताया था, तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इनके पास से लूट की 35 हजार रुपये की सोने की चेन, खोड़ा से चोरी बाइक, गाजीपुर से चोरी स्कूटी, तीन तमंचे और 8 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद-नोएडा में कई मामले हैं दर्ज
चंदन पर गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न थानों में पांच, विपिन पर सात और विकास पर सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि तीनों संचित के कहने पर वारदात अंजाम देते थे। इनके निशाने पर ज्यादातर महिलाएं होती थीं। तीनों सुबह व शाम को ऑफिस या फैक्ट्रियों से आने जाने वाली महिलाओं से पर्स, मोबाइल आदि लूटते थे। वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर वारदात अंजाम दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed