फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three crooks arrested who robbed jewelery worth 35 lakhs in 35 seconds

नोएडाः 35 सेकेंड में 35 लाख की ज्वेलरी लूटने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2020 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested who robbed jewelery worth 35 lakhs in 35 seconds
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

अलीगढ़ में 11 सितंबर को दिनदहाड़ेे सुंदर ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को नोएडा सेक्टर-38ए नाले के पास हुई मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि ग्राहक बनकर घुसे तीनों बदमाशों ने पहले शोरूम में हाथ सैनिटाइज किए थे। इसके बाद पिस्टल निकाल ली और 35 सेकेंड में 35 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। इनके पास से पुलिस ने करीब 6 लाख की ज्वेलरी बरामद की है।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर ओखला बैराज के पास कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम बुधवार शाम को वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तीनों भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाशों ने सेक्टर-38ए नाले के पास पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान अलीगढ़ निवासी सौरभ, रोहित और मोहित के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने ही अलीगढ़ में ज्वेलरी लूटी थी। इसके बाद से यह बदमाश फरार चल रहे थे। बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की है। इनमें सोने के पेंडेंट, अंगूठी और अन्य ज्वेलरी शामिल है। एक बाइक और तीन तमंचे भी आरोपियों से मिले हैं।

खोड़ा में छिपकर रहे थे
गिरफ्तार तीनों बदमाश अलीगढ़ में लूट की वारदात करने के बाद खोड़ा में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस ने जब खोड़ा स्थित बदमाशों के कमरे की तलाशी ली तो एक कपड़ा मिला। अलीगढ़ में लूट के दौरान एक बदमाश ने ये कपड़ा पहना हुआ था जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। सौरभ पर 14, रोहित पर 8 व मोहित पर 16 मुकदमे लूट, चोरी और हत्या के दर्ज हैं।


हत्या में भी वांछित हैं तीनों
तीनों आरोपी अलीगढ़ के खैर थाने से हत्या के मुकदमे में भी वांछित हैं। कुछ महीने पहले इन बदमाशों ने एक बदमाश की हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके एक दोस्त के पिता की बदमाश ने हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए इन लोगों ने उस बदमाश की हत्या खैर थाने इलाके में कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed