फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three cow smugglers arrested in encounter with police, two shot in the leg

पुलिस से मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Fri, 17 Jun 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three cow smugglers arrested in encounter with police, two shot in the leg
नोएडा। तीन अंतरराज्यीय गो तस्करों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गढ़ी चौखंडी डूब क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एक तस्कर को पीछा कर पकड़ा गया। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपियों से कैंटर, तमंचा, कारतूस व गोकशी के औजार बरामद किए हैं। गिरोह के ही दो बदमाश जीशान व ईशा बुधवार को मुठभेड़ में घायल हुए थे।
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस गढ़ी चौखंडी डूब क्षेत्र के आसपास गश्त कर रही थी। इस बीच एक कैंटर में सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने कैंटर के टायर में गोली मारी तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान संभल निवासी हसीन और फरजन के रूप में हुई है। जबकि तीसरे आरोपी की पहचान बिलाल के रूप में हुई है। तीनों कई साल से गो तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन में गिरोह के छह आरोपी दबोचे
एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दो दिनों में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार तस्करों को गोली लगी है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तस्कर भी इसी गिरोह के सक्रिय बदमाश हैं। इनका नेटवर्क पश्चिमी यूपी के कई जिलों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर जीशान व ईशा का साथी गिरफ्तार
बुधवार को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मुठभेड़ में गो तस्कर ईशा व जीशान को गिरफ्तार किया था। इस दौरान साथी जोया फरार हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जोया, अमरोहा निवासी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों इंजेक्शन लगाकर गोवंश को बेहोश कर देते थे। इसके बाद गोकशी कर मांस बेचते थे और बचे अवशेष को चार मूर्ति से पहले हिंडन के किनारे मिट्टी में दबा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed