फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three colour codes to be applied to autorickshaws in noida for safe journey

नोएडा: अब सुरक्षित होगा सफर, तीन तरह के कलर कोड से होगी ऑटो की पहचान

Sat, 27 Feb 2021 11:16 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Feb 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
three colour codes to be applied to autorickshaws in noida for safe journey
ऑटो

नोएडा की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर ऑटो चालकों से लेकर मालिकों तक की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इस सर्वे के आधार पर ऑटो के लिए कलर कोड की व्यवस्था लागू होगी। तीन तरह के कलर कोड के ऑटो शहर की सड़कों पर चलेंगे।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कलर कोड लागू होने के बाद अवैध तरीके से चल रहे ऑटो की पहचान करना आसान हो जाएगा। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन, ऑटो स्टैंड और मुख्य चौराहों पर जाकर ट्रैफिक पुलिस डाटा एकत्र कर रही है। परिवहन विभाग से भी शहर से रजिस्टर्ड और परमिट धारकों का डाटा मांगा गया है। 
विज्ञापन


सर्वे के आधार पर पता चल सकेगा कि शहर में कितने ऑटो के परमिट हैं, कितने ऑटो चल रहे हैं। इसके अलावा नंबरों के आधार पर वैध ऑटो और उनके चालक व मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर ऑटो वालों को कोड नंबर जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली सूची में जाएंगे अवैध ऑटो
ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि तीन तरह के कलर कोड तय किए जाएंगे। एक कलर मेट्रो स्टेशनों से चलने वाले ऑटो का होगा। दूसरा रिजर्व होकर चलने वाले और तीसरा कलर कोड टैंपो ऑटो का होगा। 

सर्वे के आधार पर रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद परिवहन विभाग से मिले डाटा के आधार पर मिलान होगा जो ऑटो अवैध पाए जाएंगे उन्हें काली सूची में डालकर कार्रवाई होगी।

वर्दी और आईकार्ड अनिवार्य
दिल्ली की तर्ज पर ऑटो चालक को वर्दी पहननी होगी। चालकों को आईकार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिन पर चालक का नाम, मालिक का नाम, मोबाइल नंबर लिखा होगा। बिना वर्दी और आईकार्ड पहने ऑटो चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। 

ऐसा होने से अवैध तरीके से ऑटो चलाने वालों की पहचान करना आसान होगा। ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य जानकारियों के आधार पर ही आईकार्ड जारी किए जाएंगे।
 

हेल्पलाइन पर होगी शिकायत
ऑटो चालक सवारी से दुर्व्यवहार करता है या रात में महिला यात्री सफर के दौरान खुद को असुरक्षित समझेंगी तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर की जा सकेगी। ऑटो में हेल्पलाइन नंबर व ऑटो चालक से लेकर मालिक तक की पूरी जानकारी दर्शायी जाएगी। अलग से हेल्प डेस्क बनेगी।

शहर में ऑटोवालों को व्यवस्थित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसे कारगर बनाने के दिशा-निर्देश ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को दिए गए हैं।
-गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed