{"_id":"667eee8401dcfe3af30771ce","slug":"three-children-died-due-to-wall-collapse-in-khodna-village-of-greater-noida-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में बुझ गए तीन चिराग: दीवार गिरने से हादसा, तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में बुझ गए तीन चिराग: दीवार गिरने से हादसा, तीन बच्चों की मौत
Fri, 28 Jun 2024 10:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:41 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के खोदना गांव में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से सभी सदमे में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में आठ बच्चे दब गए। जिसमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
उक्त घटना में आयशा पुत्री सगीर उम्र 16 वर्ष, आहद पुत्र मोइनुद्दीन उम्र 4 वर्ष, हुसैन पुत्र इकराम उम्र 5 वर्ष, आदिल पुत्र शेरखान उम्र 8 वर्ष, अलफिजा पुत्री मोइनुद्दीन उम्र 2 वर्ष, सोहना पुत्री रहीस उम्र 12 वर्ष, वासील पुत्र शेर खान उम्र 11 वर्ष, समीर पुत्र सगीर उम्र 15 वर्ष हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार/रिश्तेदार 8 बच्चे घायल हो गए। जिसमें आहद, आदिल और अलफिदा की उपचार के दौरान मौत हो गई।