फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three athletes from Noida selected for National Jujitsu Competition

Noida: नोएडा के तीन एथलीट्स का नेशनल जूजित्सु प्रतियोगिता के लिए चयन

Tue, 17 Dec 2024 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2024 08:41 PM IST
सार

इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने नोएडा और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अब ये तीनों खिलाड़ी नेशनल जूजित्सु प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन
Three athletes from Noida selected for National Jujitsu Competition
नोएडा के तीन एथलीट्स का नेशनल जूजित्सु प्रतियोगिता के लिए चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूजित्सु प्रतियोगिता (15-16 दिसंबर) सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में नोएडा के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल जूजित्सु प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। 

विज्ञापन


कोच पवन सिरोही ने बताया कि इंडियन ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के युवराज अरोड़ा ने अंडर-18, 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। बाल भारती स्कूल, नोएडा के चेतन ने अंडर-21, +94 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, उत्कर्ष चौहान ने अंडर-21, 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने नोएडा और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अब ये तीनों खिलाड़ी नेशनल जूजित्सु प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जीडी गोयनका स्कूल के निदेशक अवि गोयल ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल  गणेश शर्मा द्वारा संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed