फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested including Nepali gang leader with 5.5 kg hashish

Noida News: साढ़े पांच किलो चरस के साथ नेपाली सरगना समेत तीन धरे

Fri, 24 Jan 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including Nepali gang leader with 5.5 kg hashish
फोटो
विज्ञापन


-नेपाल के पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर भारत के मैदानी इलाकों में बेचते थे आरोपी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम मेरठ के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में नेपाली मूल के सरगना समेत तीन लोगों को जीरो प्वाइंट यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भाकसु कामी उर्फ बागसुर निवासी नेपाल, धीरज सिंह सामन्त निवासी गांव छाना गलाती नैनीताल उत्तराखंड व तुलसी देवी उर्फ मोटी निवासी इंदिरा नगर-1 गांव बिन्दु खत्ता नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पांच किलो 500 ग्राम अवैध चरस, तीन मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, दो हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताई है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि गिरोह का सरगना भाकसु कामी है जो मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में नाहरपुर विलेज रोहणी सेक्टर-7 नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में किराये के मकान में रह रहा है। धीरज सिंह सामन्त और महिला तुलसी देवी धीरज की सगी बुआ है। दोनों गिरोह के सदस्य हैं। भाकसु कामी नेपाल से चरस लेकर आता है। जिसे धीरज अपनी बुआ तुलसी के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली व एनसीआर के लोगों को फुटकर में बेच कर मुनाफा कमाते हैं। आरोपी पहाड़ी लोगों के साथ स्कूल, कॉलेज के छात्रों को मादक पदार्थ की सप्लाई करती थी।
विज्ञापन



अंतर्राज्यीय गिरोह से भी जुड़े होने की संभावना
आरोपी तुलसी के खिलाफ थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह वांछित चल रही थी। आरोपी लंबे समय से तस्करी में लिप्त रहे हैं। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर भारत के मैदानी इलाकों में बेचने का कार्य करते हैं। तस्करों के तार अंतर्राज्यीय गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से चरस ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed