{"_id":"63026b2d1def382b872f473f","slug":"three-arrested-in-the-robbery-case-of-retired-colonel-noida-news-noi666039382","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल के घर लूट मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल के घर लूट मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर- 65 टीम ने तीन दिन पहले सेक्टर-19 में हुई लूट के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी बृह्मप्रकाश ने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजमेर निवासी प्रधान, मुकेश और गोलू के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी अजमेर से दिल्ली एनसीआर एरिया में आकर सेक्टर, कॉलोनियों में घूमकर घरों की रेकी करते हैं। बंद मकान देखकर चोरी तथा लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने 18 अगस्त को सेक्टर-19 निवासी कर्नल सुनील (अवकाश प्राप्त) के घर को निशाना बनाया था। घटना के समय सुनील घर पर नहीं थे। अपने नए मकान को बनवाने के लिए एक सप्ताह से बाहर थे। घर की देखभाल के लिए पहली मंजिल सहायिका आरती को रख रखा था। 18 अगस्त को आरोपियों ने रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के घर का ताला तोड़ दिया। आरोपी प्रधान बाहर निगरानी कर रहा था। जबकि मुकेश और गोलू अंदर चोरी कर रहे थे। घर की पहली मंजिल पर रहने वाली आरती को तोड़फोड़ सुनाई दी। आरती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। आरती ने गोलू को पकड़ लिया लेकिन आरोपी ने आरती की कलाई पर दांत से काट लिया।
आरोपी घर से चार हजार रुपये, चांदी के 10 सिक्के व शादी का सेहरा लेकर फरार हो गए। आरती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर- 65 टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। मशक्कत के बाद आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिछले दो साल में फरीदाबाद में सात वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उनके कब्जे से लूट की रकम , जेवरात बरामद कर पूर्व की चोरी व लूट के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
चोरी के केस में 11 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद । क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 टीम ने 11 साल से फरार चल रहे एक भगोडे़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से मथुरा निवासी राकेश के रूप में हुई है। वह फिलहाल रामनगर कॉलोनी में रह रहा था। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 2003 में थाना मुजेसर में चोरी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नही हुआ। वर्ष 2011 में अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी जगह बदल कर रहने लगा था। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद