{"_id":"65f5eab54ef0ddf4bf04feb4","slug":"three-arrested-in-insurance-fraud-of-rs-37-lakh-grnoida-news-c-1-noi1015-1514608-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 37 लाख रुपये की इंश्योरेंस धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 37 लाख रुपये की इंश्योरेंस धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर थाना पुलिस ने नोएडा और बागपत से की आरोपियों की गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। इंश्योरेंस से जुड़ी धोखाधड़ी में साइबर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से 37 लाख रुपये ठगे थे। इसके अलावा नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपियों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को एसबीआई स्मार्ट वेल्थ बिल्डर पॉलिसी का अधिकारी बताया। उसने पॉलिसी लेने के लिए कहा तो व्यक्ति ने पॉलिसी ले ली।
विज्ञापन
इसके बाद उसे गलत बताने लगा और ठीक करने के नाम पर उनसे ठगी करता रहा। कुल मिलाकर साइबर ठग ने व्यक्ति से 37 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में इस गैंग का दिल्ली से संचालन होना पाया गया।
विज्ञापन
इस बीच साइबर थाना पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को बागपत और नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम अंकित निवासी बमनौली, मिंटू निवासी बमनौली और गौतम कुमार निवासी बमनौली बागपत हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं। इसके बाद लोगों को तरह-तरह के लाभ का झांसा देकर रुपये अपने खातों में जमा कराते हैं। इसके लिए वे पहले से एक्टिवेट किए हुए सिम और हैंडसेट का प्रयोग करते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से जरूरी पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
फर्जी काॅल सेंटर चलाने के आरोप में छह गिरफ्तार
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में साइबर थाना पुलिस के सहयोग से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपी पकड़े गए। इन पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप है। इन्हें दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। इंश्योरेंस से जुड़ी धोखाधड़ी में पकड़े गए आरोपियों से इनकी जानकारी मिली थी।