फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for robbing friends on Grindr app

ग्रिंडर एप पर दोस्ती कर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing friends on Grindr app
नोएडा। ग्रिंडर एप पर दोस्ती कर मारपीट व लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक को दोस्ती के लिए बुलाया था और उससे 78 हजार रुपये गूगल पे करा लिए थे। आरोपी कई लोगों से ऐसी वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने पिछले दिनों पुलिस से शिकायत की थी कि समलैंगिक एप ग्रिंडर पर उसकी दोस्ती अवनीश से हुई थी। अवनीश ने उसे सेक्टर-71 में मिलने के लिए बुलाया और एक फ्लैट में ले गया। दोनों की बातचीत हो रही थी कि राहुल व अंकित पहुंच गए। दोनों ने युवक की अश्लील फोटो खींच ली और मारपीट कर दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर मोबाइल से पासवर्ड व ओटीपी लेकर 78 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी गुलावटी निवासी राहुल, अंकित और खरखौंदा मेरठ निवासी अवनीश को शुक्रवार को क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। अवनीश इससे पहले भी कोतवाली सेक्टर-20 से लूटपाट के मामले में 6 बार जेल जा चुका है। आरोपी पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

12 से ज्यादा लोगों से की वारदात
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये समलैंगिक लोगों से ग्रिंडर एप पर संपर्क करते थे और उन्हें मिलने के बहाने बुलाते थे। इसके बाद लूटपाट करते थेे। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक लोगों से इस तरह की घटनाएं की है। इनके पास से पुलिस ने 3 मोबाइल, एक बाइक व 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed