फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for cheating and blackmailing from China loan app

Noida: चीनी लोन एप से ठगी व ब्लैकमेल करने वाले तीन गिरफ्तार, एक हजार से अधिक लोगों को लगा चुके करोड़ों का चूना

Sat, 18 Feb 2023 02:04 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 02:04 PM IST
सार

नोएडा में चीन के लोन एप से ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चीनी एप, कैश वॉलेट और ड्यूल कैश सहित जल्द लोन देने वाले एप के माध्यम से उन ग्राहकों से संपर्क करते थे जो एक हजार से दस हजार रुपये तक का लोन लेते थे।

विज्ञापन
Three arrested for cheating and blackmailing from China loan app
पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने वाले तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के फेज-एक थाना पुलिस ने चीन के लोन एप से ठगी और एडिटेड वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान कासगंज निवासी राजीव पाल, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मनीष कुमार और लोनी निवासी सूरज श्रीवास्तव के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल, तीन लैपटाप, चार्जर और इयरफोन सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अब तक एक हजार से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


आरोपियों को डाटा उपलब्ध कराने वाले एजेंट राजू की तलाश में कोतवाली पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी सेक्टर-16 के ए-27 में ऑफिस खोलकर ठगी कर रहे थे। पीड़ितों ने कुछ दिन पूर्व ही मामले की शिकायत पुलिस से की थी। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी चीन के लोन एप, कैश वॉलेट और ड्यूल कैश सहित त्वरित लोन देने वाले अन्य एप के माध्यम से उन ग्राहकों से संपर्क करते थे जो एक हजार से दस हजार रुपये तक का लोन लेते थे।
विज्ञापन


लोन नहीं चुकाने पर आरोपी ऐसे ग्राहकों को फोन कर पैसे वापस करने के लिए कहते थे। जालसाज ग्राहकों को उनके व्हाटसएप नंबर पर एक लिंक भेजते थे। जिसको क्लिक करने पर किसी दूसरे की जगह ग्राहक का चेहरा लगाकर अश्लील वीडियो दिखाई देती थी। इसके बाद जालसाज अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। पैसे ट्रांसफर होने के बाद जालसाज नंबर बंद कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सुशील गंगा प्रसाद ने बताया कि बीते दो साल से आरोपी ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पकड़े जाने के डर से एप से ठगी करने लगे। आरोपी एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर भी लोगों से दस से 40 हजार रुपये तक की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed