फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for cheating 50 lakhs by stealing data of credit card holders

क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा चुराकर 50 लाख ठगने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating 50 lakhs by stealing data of credit card holders
नोएडा। क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा चुराकर 50 लाख से अधिक ठगने वाले गिरोह का यूपी एसटीएफ ने खुलासा किया है। एसटीएफ ने बुधवार को सेक्टर-22 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों का सामान और एक भूखंड की रजिस्ट्री के कागज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-22 के जे ब्लॉक में योगेश राणा के मकान में छापा मारकर दरभंगा निवासी गौरव कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार मिश्रा और सचिन कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। गौरव इंटर पास है। तीनों आरोपी बचपन के दोस्त हैं और कई साल से नोएडा में रहकर निजी कंपनी में गिफ्ट कार्ड बेचते थे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लॉकडाउन में कंपनी बंद होने के बाद तीनों गिफ्ट कार्ड बेचने वाली दूसरी कंपनी में काम करने लगे। दूसरी लहर में जब वेतन नहीं मिला तो तीनों ने कंपनी मालिक का मोबाइल चुरा लिया था। मोबाइल में आरबीएल बैंक समेत अन्य बैंकों का डाटा था। तीनों ने इसके माध्यम से आरबीएल बैंक के ग्राहकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और ऑनलाइन तरीके से क्रेडिट कार्ड धारकों के फोन नंबर की जगह अपना नंबर डालकर ठगने लगे। नंबर बदलने से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर होने या शॉपिंग करने की जानकारी नहीं होती थी। हाल ही में आरबीएल बैंक की तरफ से कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख के बिटकॉइन खरीदे
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने कॉइन स्विच कुबेर एप से 12 लाख के बिटकॉइन खरीदे थे। एसटीएफ ने बिटकॉइन के खाते को सीज करा दिया है। इसके अलावा तीनों क्रेडिट कार्ड के जरिये फ्लिपकार्ट से सोना खरीद लेते थे, बाद में सोना बेचकर नकदी प्राप्त करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed