फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three AQI monitoring stations become operational; a fourth station will start this week

Noida News: तीन एक्यूआई निगरानी केंद्र शुरू, इसी सप्ताह शुरू होगा चौथा केंद्र

Wed, 28 Oct 2026 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Three AQI monitoring stations become operational; a fourth station will start this week
नोएडा के सेक्टर 39 में बना प्रदूषण निगरानी केंद्र । अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोेएडा। शहर की आबोहवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 246 दर्ज किया गया, इस तरह नोएडा ऑरेंज श्रेणी में पहुंच गया। यूपीपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि निगरानी को बढ़ाने के लिए तीन नए एक्यूआई निगरानी केंद्रो को शुरू कर दिया गया है। इसके पहले तक यह केंद्र एक हफ्ते तक ट्रायल मोड पर थे, हालांकि अभी इनमें डिस्पले लगना बाकी है, लेकिन अन्य उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से सेक्टर 39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्थापित नवनिर्मित एक्यूआई निगरानी केंद्र में शाम पांच बजे तक 229 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा 267 एक्यूआई सेक्टर 150 के शहीद भगत सिंह पार्क स्थित एक्यूआई सेंटर पर दर्ज किया गया। इसी तरह सेक्टर 110 के महर्षि आश्रम में स्थापित एक्यूआई निगरानी केंद्र में 267 एक्यूआई दर्ज किया गया।

रात को गिर सकता है पारा
शहर में आज इस गुलाबी सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। जहां अभी तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर आज हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं इस साल की गुलाबी सर्दी में और ठंड बढ़ाएंगी। आज रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि बारिश के चलते दिन का पारा भी 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed