{"_id":"6ae2265ba5bf8f3856004f0c","slug":"three-aqi-monitoring-stations-become-operational-a-fourth-station-will-start-this-week-grnoida-news-c-1-noi1095-4881006-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन एक्यूआई निगरानी केंद्र शुरू, इसी सप्ताह शुरू होगा चौथा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन एक्यूआई निगरानी केंद्र शुरू, इसी सप्ताह शुरू होगा चौथा केंद्र
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 39 में बना प्रदूषण निगरानी केंद्र । अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। शहर की आबोहवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 246 दर्ज किया गया, इस तरह नोएडा ऑरेंज श्रेणी में पहुंच गया। यूपीपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि निगरानी को बढ़ाने के लिए तीन नए एक्यूआई निगरानी केंद्रो को शुरू कर दिया गया है। इसके पहले तक यह केंद्र एक हफ्ते तक ट्रायल मोड पर थे, हालांकि अभी इनमें डिस्पले लगना बाकी है, लेकिन अन्य उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से सेक्टर 39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्थापित नवनिर्मित एक्यूआई निगरानी केंद्र में शाम पांच बजे तक 229 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा 267 एक्यूआई सेक्टर 150 के शहीद भगत सिंह पार्क स्थित एक्यूआई सेंटर पर दर्ज किया गया। इसी तरह सेक्टर 110 के महर्षि आश्रम में स्थापित एक्यूआई निगरानी केंद्र में 267 एक्यूआई दर्ज किया गया।
रात को गिर सकता है पारा
शहर में आज इस गुलाबी सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। जहां अभी तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर आज हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं इस साल की गुलाबी सर्दी में और ठंड बढ़ाएंगी। आज रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि बारिश के चलते दिन का पारा भी 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा।