{"_id":"63a174284e9f6a4fa131bbb6","slug":"three-accused-of-gang-rape-of-minor-arrested-in-oyo-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ओयो होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, अलीगढ़ से किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ओयो होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, अलीगढ़ से किया था अगवा
Tue, 20 Dec 2022 02:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Dec 2022 02:07 PM IST
सार
कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी शोएब और कासना निवासी वसीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ओयो होटल में नाबालिग का अपरहण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किशोरी का अलीगढ़ से अपहरण किया था। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी शोएब और कासना निवासी वसीम के रूप में हुई है। शोएब वर्तमान में कासना स्थित बेनिस वर्ल्ड स्कूल में रह रहा था। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 17 दिसंबर को अलीगढ़ में रहने वाली किशोरी को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर कासना स्थित ओयो होटल में बुलाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने दुष्कर्म करते हुए कमरे में बंद कर दिया। किशोरी ने किसी तरह होटल की खिड़की से कूदकर जान बचाई और परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के परिजन ने आरोपियों के खिलाफ 18 दिसंबर को केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन