फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three accused arrested in engineer's robbery case

इंजीनियर से लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in engineer's robbery case
पुन्हाना। स्कूल का नक्शा बनवाने के बहाने अलीगढ़ के इंजीनियर को गांव गुलालता बुलाकर लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 22 अप्रैल को अलीगढु के सासनी गेट निवासी अरूण कुमार शर्मा ने लूट का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि 21 अप्रैल को उसके पास एक फोन आया था। उसे एक व्यक्ति ने स्कूल का नक्शा बनाने के लिए शिकरावा गांव आने को कहा। वह अगले ही दिन अपने ड्राइवर के साथ कार से शिकरावा गांव पहुंच गया। जहां बाइक पर दो व्यक्ति पहुंचे और स्कूल के स्थान पर जे जाने लगे। इस दौरान आरोपी गुलालता गांव में नहर के पास ले गए। जहां पर अन्य 4 लोग भी पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने अवैध हथियार के बल पर सोने व हीरे की एक-एक अंगूठी, एटीएम कार्ड व दस हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित को 4 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान भरतपुर जिले के अफजल, ताहीर व रिजवान के रूप में हुई है।

--------
तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के बाद पीड़ित से लूटी गई राशि और सामान को भी बरामद कर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बिलासा राम, थाना प्रभारी पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed