फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three accused arrested for committing theft at two companies in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा पुलिस का खुलासा: दो कंपनियों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामन बरामद

Thu, 18 Jun 2026 06:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 18 Jun 2026 06:37 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की इकोटेक 3 पुलिस ने दो कंपनियों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान, 9500 रुपये नकद, एक स्कूटी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। 

विज्ञापन
Three accused arrested for committing theft at two companies in Greater Noida
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दो कंपनियों में चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की है। वहीं इन दो कंपनी में से एक कंपनी में 9 जून की रात चोरी हुई थी। जबकि मुकदमा 17 जून को दर्ज किया गया और 18 जून को पुलिस ने खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र-2 के प्लॉट नंबर 172 ए में 9 जून की रात चोरी हुई थी। कंपनी में वायरिंग हार्नेस मैन्युफैक्चरिंग का काम होता है। चोर कंपनी से 150 किग्रा कीमती कॉपर की वायर चोरी कर ले गए थे। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर 17 जून की रात केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी घटना 16 जून की देर रात एएस पावर सॉल्यूशन की है। यहां सोलर स्ट्रीट लाइट बनाने का काम होता है। 
विज्ञापन


सोनू कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने 17 जून की शाम केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वसीम निवासी उत्तरांचल विहार लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, शाहरुख निवासी पुराना कठेरा मोड दादरी और रिहान निवासी मेवाती मोहल्ला कस्बा दादरी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से सामान्य तार के 27 बंडल, मोटे बिजली के तार के 4 बंडल, कटपीस बिजली के तार के 6 कट्टे, बिजली की खोखली तार, 4 किग्रा कॉपर तार और 9500 रुपये नकद बरामद हुए है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

उद्यमी हो या आम जनता, पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करना चाहिए। मुकदमा दर्ज नहीं होने से लगता है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी खुलासा हो सकता है। उद्योगों में चोरी की वारदात में ऐसा नहीं होना चाहिए। हाल ही में पुलिस अफसरों के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। -अमित उपाध्याय, अध्यक्ष, आईबीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed