फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threatening brother of the person who was arrested for taking bribe, two inspectors suspended

रिश्वत लेते गिरफ्तार कराने वाले के भाई को धमकी, दो दरोगा निलंबित

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Threatening brother of the person who was arrested for taking bribe, two inspectors suspended
ग्रेटर नोएडा/जारचा। जारचा थाने पर तैनात रहे दरोगा योगेंद्र यादव को 7 जून को एंटी करप्शन टीम मेरठ ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में पीड़ित शिकायतकर्ता के भाई को दो दरोगा ने कॉल कर धमकी दी है। आरोपियों ने कहा कि या तो योगेंद्र सिंह का समर्थन करो या फिर गांव छोड़कर चले जाओ। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने दोनों दरोगा आनंद कुमार और विनीत कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

2 मई को कलोंदा गांव में रिफाकत व जैद पक्ष में झगड़ा हुआ था। रिफाकत पक्ष के खिलाफ एनसीआर काटी गई थी। 25 मई को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। 28 मई को फैसले के साथ दोनों पक्ष कोतवाली प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत हुए। आरोप है कि इसके बाद 1 जून को दरोगा योगेंद्र ने रिफाकत के आवास पर दबिश डाली। दरोगा ने कहा कि वह फैसला नहीं मानते और एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। मामला 40 हजार रुपये में तय हो गया। 4 जून को जारचा कोतवाली के पास होटल पर दस हजार दे दिए गए, बाकी 30 हजार रुपये 7 जून को कोतवाली के पास होटल पर दिए गए। इस बीच वहां मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने दरोगा योगेंद्र सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के डर से छोड़ा था गांव
पीड़ित रफाकत ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 8 जून को दरोगा आनंद और विनीत उसके घर पर पहुंचे, लेकिन रफाकत इससे पहले ही पुलिस के डर से परिवार समेत गांव छोड़ चुका था। दोनों ने रात 11:04 बजे रफाकत के भाई नन्हे के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि अगर योगेंद्र यादव का समर्थन नहीं किया और गांव नहीं छोड़ा तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में आरोपियों का ऑडियो अधिकारियों को उपलब्ध कराया। एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed