Love Jihad: अभय नाम बताकर की दोस्ती, शादी तक पहुंच गई थी बात; फिर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव
दादरी में एक युवक ने नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। परिवार को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने बदला हुआ नाम बताकर एक युवती से दोस्ती की और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस के अधिकारी और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोचिंग सेंटर में हुई थी दोनों की दोस्ती
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला अलीगढ़ की रहने वाली पीड़िता दादरी में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गई थी। वहीं पर आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी करते हुए एसएससी की कोचिंग करता था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई।
नाम बदलकर की थी दोस्ती, फिर दोनों के बीच खत्म हो गया रिश्ता
आरोपी ने अपना नाम अभय कुमार बताकर गैर धर्म की युवती से दोस्ती कर ली। उसके बाद दोनों के आपस में संबंध बने रहे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए तैयार कर लिया। दोनों सहमत हो गए। पीड़िता को आरोपी के धर्म और सही नाम का पता चल गया। पीड़िता ने आरोपी से संबंध खत्म कर दिया।
आरोपी पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
आरोपी धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर पोर्टल और पुलिस के आला अधिकारी के कार्यालय में शिकायत की है। तीन दिन पहले मामले की जांच दादरी कोतवाली में आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।