फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threatened for registering a case, fired 14 bullets outside the house

केस दर्ज कराने पर दी धमकी, घर के बाहर चलाईं 14 गोलियां

Fri, 31 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Threatened for registering a case, fired 14 bullets outside the house
ग्रेटर नोएडा। दीवार तोड़ने पर केस दर्ज कराने और एक आरोपी की गिरफ्तारी से नाराज आरोपियों ने मंगलवार देर रात पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमले की कोशिश की। खेड़ी गांव में कार और बुलेट पर सवार होकर पहुंचे 10 लोगों ने केस दर्ज कराने वाले ग्रामीण के घर के बाहर जमकर गाली गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 14 गोलियां चलाईं। हालांकि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। वहीं पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने देविंदर, सतवीर और हिमांशु समेत 10 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी गांव निवासी देवेंद्र शर्मा ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है कि गांव निवासी कुछ लोगों ने पैतृक जमीन पर बनी दीवार तोड़ दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात इससे नाराज आरोपी पक्ष के लोग 10 लोग कार और बाइक सवार होकर पीड़ित पक्ष के घर के पास पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों को निशाना बनाकर 14 गोलियां चलाईं। आरोप है कि हमला करने आए दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन

वीडियो में सुनाई दे रही गोली की आवाज
पीड़ित पक्ष ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। वीडियो में आरोपी कार स्टार्ट कर खड़े होकर गाली गलौज और धमकियां देते दिख रहे हैं। वीडियो में गाली और गोली चलने की आवाज आ रही है। पीड़ितों के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पहली एफआईआर में एक आरोपी को जेल भेज दिया गया था। फायरिंग वाले मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed