फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   those who fire crackers in new year party will be arrested

नए साल की पार्टी में चलाए पटाखे तो होंगे गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
those who fire crackers in new year party  will be arrested
नए साल की पार्टी में चलाए पटाखे तो होंगे गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। नए साल की पार्टी के दौरान किसी ने पटाखे चलाए तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप आफिस में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बिना अनुमति के व्यावसायिक स्तर पर पार्टी की गई तो संबंधित लोगों पर तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलास्तर के कई अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिले में पटाखे चलाने पर रोक है। नए साल की पार्टी के दौरान भी इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि नए साल के स्वागत के लिए लोग रात में निकलते हैं। इससे कई रास्तों पर जाम लगा जाता है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करें कि रात में किसी भी स्थान पर जाम नहीं लगे। रात को शराब पीकर वाहन चलाने वालों या अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह के आयोजनों के लिए लोग अनुमति लें। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर बिना अनुमति के शराब का सेवन होते हुए पाया तो कठोर कार्रवाई की जाए। उन्हाेंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नए साल पर छापा मार कर जांच करें। किसी भी हाल में मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं बिकने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed