फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Those who are more prone to corona infection are behind in getting the vaccination

जिन्हें कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा वही टीकाकरण कराने में सबसे पीछे

Tue, 16 Nov 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Those who are more prone to corona infection are behind in getting the vaccination
नोएडा। जनपद में कोरोना के मामले बढ़ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि जिन्हें कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा है वो ही टीके लगवाने में सबसे पीछे हैं। मसलन, जिले में 30 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज भी नहीं लगी है। इनमें सबसे ज्यादा यानी करीब 20 हजार लोग वो हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। हाल ही में ब्लॉक स्तरीय सर्वे से स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी जुटाई है। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों का वरीयता के आधार पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण कोरोना का सबसे अधिक खतरा 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों के बाद जनपद में जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उनकी समीक्षा में सबसे अधिक मरीज बुजुर्ग पाए गए हैं। इनमें से कई अन्य पुराने रोगों से भी जूझ रहे हैं। अगर बात टीकाकरण की करें तो 18 से 44 वर्ष की उम्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जनपद में 71 फीसदी यानी 20.45 लाख टीके इसी आयु वर्ग को लगे हैं। वहीं, 45 से 60 वर्ष तक की उम्र के 5.53 लाख लोग टीके लगवा चुके हैं। जबकि, 60 वर्ष से अधिक आयु के 2.83 लाख लोगों को टीके लगवा चुके हैं। ब्लॉक स्तर पर हुए सर्वे के आधार पर फिलहाल ऐसे लोगों की संख्या 30 हजार है, जिन्हें एक भी डोज नहीं दी गई है। इसमें टीकाकरण से छूटे 60 वर्ष से अधिक उम्र के 20 हजार और 18 से 40 वर्ष के 10 हजार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य से 13 फीसदी अधिक लगी पहली डोज
जिला स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर को 15,89,815 लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 15 नवंबर तक 18,29,129 को पहली डोज दी जा चुकी है। यह आंकड़ा लक्ष्य से करीब 13 फीसदी अधिक है। अब तक 10,53,166 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। नवंबर में जिले को रोजाना 10 हजार टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सोमवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। इसमें 88 सरकारी केंद्रों पर 15,891 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 5933 लोगों को पहली और 9958 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 30 हजार लोग ऐसे मिले हैं, जिन्हें पहली डोज भी नहीं लगी है। इसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। लोग जल्द से जल्द वरिष्ठजनों को टीके लगवाएं। इसमें कोताही बिल्कुल न बरतें।
- डॉ. नीरज त्यागी, जिला टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed