{"_id":"5fe63d9d8ebc3e3e751c89af","slug":"those-eho-travelled-from-britain-will-be-home-quarantine-noida-news-noi5560956192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में ब्रिटेन से लौटे 425 यात्री होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में ब्रिटेन से लौटे 425 यात्री होम क्वारंटीन
विज्ञापन
नोएडा। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नए स्ट्रेन के केस जिले तक नहीं पहुंचे इसके लिए कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी योजना बना रहे हैं। जिला प्रशासन ने बीते एक माह में ब्रिटेन से लौटे 425 यात्रियों की सूची तैयार की है। सभी 425 लोगों को 28 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से इन सभी पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग 9 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे 285 यात्रियों की जांच करा रहा है। अब तक 117 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा चुकी है। इनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि 23 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लौटे लोगों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही ऐसे लोगों से स्वास्थ्य विभाग को खुद सूचना देने की भी अपील की गई है। जबकि 9 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे हर यात्री की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। इन सभी यात्रियों की ब्रिटेन में भी कोरोना जांच हुई थी।
सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में यात्रियों के लिए अलग से इंटरनेशनल ट्रैवलर वार्ड भी आरक्षित किया गया है। यदि कोई भी संक्रमित मिलता है तो उसे इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के 46 नए मामले, 56 ठीक हुए
नोएडा। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 56 स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्र्रमितों की संख्या 24560 हो गई है। फिलहाल सक्रिय केसों की संख्या 540 है। जिले में अब तक 89 लोग कोरोना की वजह से जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मृत्युदर पर नियंत्रण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सक्रिय केसों की संख्या में कमी आ रही है। गौरतलब है कि सक्रिय केस के मामलों में राज्य भर में जिले का सातवां स्थान है। वहीं डिस्चार्ज के मामले में जिले का पांचवां स्थान है। ब्यूरो
घर के बाहर लगाया पोस्टर, दो बार निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
बीते एक माह में ब्रिटेन से लौटे लोगों के घर के बाहर होम-क्वारंटीन का पोस्टर लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि 28 दिन में होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों की दो बार कोरोना जांच होगी। दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही घर के बाहर लगा पोस्टर हटाया जाएगा और होम क्वारंटीन से छुटकारा मिलेगा। इस बीच अगर किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे इंटरनेशनल ट्रैवलर वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा।