फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   thirty nine people died in a day in the state due to storm and rain UP government informs

Rain In UP: आंधी-बारिश से प्रदेश में एक दिन में 39 लोगों की मौत, यूपी सरकार ने दी जानकारी

Tue, 24 May 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 24 May 2022 11:01 PM IST
सार

राजस्व विभाग ने कहा कि आगरा और वाराणसी में चार-चार लोगों की मौत डूबने से हुई। गाजीपुर और कौशांबी में एक-एक व प्रतापगढ़ में दो लोगों भी डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
thirty nine people died in a day in the state due to storm and rain UP government informs
लखनऊ में बारिश के दौरान हजरतगंज का दृश्य - फोटो : कुलदीप/अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी से संबंधित घटनाओं में एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर घटनाएं धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और डूबने से हुईं।

विज्ञापन


यूपी सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 'सोमवार को धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और डूबने की विभिन्न घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा तीन जानवरों की भी मौत हो गई।'
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने कहा कि आगरा और वाराणसी में चार-चार लोगों की मौत डूबने से हुई। गाजीपुर और कौशांबी में एक-एक व प्रतापगढ़ में भी दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। बयान के अनुसार, अलीगढ़, शाहजहांपुर और बांदा में एक-एक व्यक्ति जबकि लखीमपुर खीरी में दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। धूल भरी आंधी से अमेठी, चित्रकूट, अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर और जौनपुर में एक-एक और वाराणसी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, बलिया और गोंडा में दो-दो जबकि कौशांबी और सीतापुर में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed