फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thirst of 55 villages will be extinguished by 228 crores

228 करोड़ से बुझेगी 55 गांवों की प्यास

Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Thirst of 55 villages will be extinguished by 228 crores
नूंह (अंतराम खटाना)। पेयजल समस्या से जूझ रहे नगीना खंड के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी हैं। प्रदेश सरकार ने फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान की मांग पर 55 गांवों के लिए 228.45 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना को 17 फरवरी को मंजूरी दी है। नगीना खंड के 44 और पिनगवां के 11गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दो साल में सरकार ने पूरा कराने का लक्ष्य भी तय कर दिया है। पलवल जिले के यमुना के पास सुलतापुर गांव से करीब 68 किलोमीटर की दूरी से नगीना खंड में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। रविवार को फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ अपने आवास पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। प्रदेश सरकार का जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश के हर घर में आगामी 2022 तक हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा हैं। ऐसे में इस समय पर ही नगीना खंड के हर गांवों के लोगों को पानी मिलने की एक बड़ी उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन

अंतिम छोर पर होने से नहीं मिला था लाभ
नगीना व पिनगवां खंड के जिन गांवों में पेयजल का अभाव है। ये सभी गांव जिले के अंतिम छोर पर होने के कारण पेयजल परियोजना से वंचित रहे। विधायक मामन खान ने प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने अपनी इस मांग को रखा था जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों से इस बारे में पुख्ता जानकारी लेकर हाल ही में इस बड़ी परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे पानी के बड़े टैंक :
नगीना क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना के तहत पलवल स्थित यमुना से यह पानी खंड के गांव भादस एमबीएस यानी बूस्टिंग स्टेशन तक लाया जाएगा। इसकी दूरी 68 किलोमीटर होगी। दूरी ज्यादा होने के कारण बहीन में एक एमबीएस और बनाया जाएगा। इसके अलावा भादस, उमरा, जलालपुर (फिरोजपुर) और नगीना में 5 लाख लीटर क्षमता के आईबीएस यानी इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रस्तावित परियोजना के तहत 22 नए टैंक गांवों में और बनाए जाएंगे।
इन गांवों में होगी पेयजल आपूर्ति :
इस पेयजल परियोजना के तहत नगीना खंड के उमरा, नांगल शाहपुर, गंडूरी, खान मोहम्मदपुर , हुहूक्का, उमरी, सुखपुरी, रीठट, खुशपुरी, हसनपुर, गोहाना, सुल्तानपुर नूंह, भादस, खानपुर नूंह, महूं, जलालपुर नूंह, अटेरना, असाइशिका, अटेरना शमशाबाद, राजाका, करहेड़ी, शादीपुर, मढ़ी, जेताका, बदरपुर, बुखाराका, अक्लिमपुर फिरोजपुर, सरल, खेड़ली, अक्लिमपुर, नगीना, जलालपुर फिरोजपुर, पिथूरपुरी, फिरोजपुर डहर, नाईनगला, जरगाली, मौहलाका, रानीका, पटाकपुर, इमामनगर, कुलताजपुर, खानपुर घाटी, मोहम्मद नगर, बलई, झिमरावट, ढाडोला, ढाढोली, बाजितपुर, डूंगरान, रनिायाला पटाकपुर, बसई खाजादा, बनारसी व मरोड़ा सहित परियोजना के अंतर्गत टैंक व पाइप लाइन बिछाकर पानी को पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद :
फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि सरकार ने हमारी मांग को स्वीकृति दी है। इससे पूर्व फिरोजपुर झिरका के अन्य गांवों में 263 करोड़ की लागत से रेनीवेल परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसके तहत वर्ष 2020 में पानी मिलना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई है। लेकिन अभी कार्य प्रगति पर है जल्द ही योजना के तहत कार्य पूरा होगा।

कई दशकों से नगीना खंड के लोग पानी की समस्या से परेशान है। इस मांग को कई माह पहले यहां के अधिकारियों व चंडीगढ़ में बैठे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। इस परियोजना को मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान कर लोगों को बड़ी राहत दी है। पानी के अभाव में नाले व जोहड़ों का सहारा लेना पड़ रहा था। लोगों को टैंकरों से पानी नहीं खरीदना पड़ेगा।
- मामन खान, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed