{"_id":"620be8d70c8db567e474d83c","slug":"thieves-stole-agricultural-equipment-worth-3-lakhs-mewat-news-noi632467482","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने 3 लाख के कृषि उपकरण चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने 3 लाख के कृषि उपकरण चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर, नवाबगढ़ और इंडरी गांव में रविवार रात को किसानों के पंपसेट और इंजन चोरी हो गए। इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। किसान संतलाल सरपंच, कासम, बुधराम, हरेराम, रमेश, इमरान, नूरद्दीन, जुहरू, अरशद, दाऊद, सुरेश, बलवान, नियाज, महेंद्र, जगबीर व वहीद ने रोजका मेव थाने में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 18 पंपसेट और 2 इंजन चोरी हो गए। सुबह आने पर उन्होंने देखा तो उनको इंजन और पंपसेट नहीं मिले। गांव खेड़ा खलीलपुर के मुख्य द्वार से लेकर नूंह ड्रेन पर करीब एक किलोमीटर लंबे नहरी मार्ग पर चोरों ने वारदात की है। चोरों ने गैस कटर के माध्यम से कृषि उपकरणों को चोरी कर लिया। इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। किसानों के अनुसार, एक पंपसेट की कीमत 13 हजार और एक इंजन की कीमत 40 हजार है। इस चोरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नूंह जिले में 13 व 14 फरवरी को पमुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रवास रहा। इस दौरान पहले दिन 13 फरवरी को मुख्यमंत्री नूंह में ठहरे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस को जगह-जगह तैनात किया गया। इसी मौके के फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में रोजका मेव थाना प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।