फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves cut 5500 meters of HT line wire

Noida News: चोरों ने एचटी लाइन का 5500 मीटर तार काटा

Mon, 17 Nov 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut 5500 meters of HT line wire
प्रेमपुर (कन्नौज)। क्षेत्र के निगोह व हमीरपुर गांव से होकर निकाली जा रही 400 केवी डीसी फर्रुखाबाद महेबा ट्रांसमिशन लाइन का 5500 मीटर तार चोरों ने शनिवार की रात काट लिया। साथ ही कंडक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कार्यदायी संस्था की पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने से चोर तार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन



भारत सरकार की केएफडब्ल्यू ग्रीन इनर्जी कॉरिडोर द्वितीय योजना के अंतर्गत 4000 एमडब्ल्यू के सोलर पार्क एवं ऊर्जा निकासी परियोजना के लिए 400 केवी डीसी फर्रुखाबाद-महेबा ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह लाइन इलाके के निगोह और हमीरपुर गांव के पास से निकाली जा रही है। इसका ठेका फतेहगढ़ की कार्यदायी संस्था एसोसिएट पॉवर स्ट्रक्चर लिमिटेड के पास है। रात 12 बजे कार्यदायी संस्था की पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान टॉवर संख्या एपी 31/0 से एपी 32/0 के बीच की लाइन का 5500 मीटर तार कटा मिला और कंडक्टर अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

संस्था के सहायक प्रबंधक अश्वनी सिंह ने बताया कि पुलिस व पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने तार ले जाने के लिए 25-25 मीटर के छोटे-छोटे बंडल बना कर रखे थे। पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने के कारण चोर तार छोड़कर भाग गए। तार व कंडक्टर क्षतिग्रस्त होने से 20 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। सहायक प्रबंधक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ सुरेश मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसकी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed