फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thief hanged himself in lockup, sergeant suspended

Noida News: चोर ने हवालात में फंदा लगाकर जान दी, हवलदार निलंबित

Thu, 08 Jun 2023 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Thief hanged himself in lockup, sergeant suspended
नजफगढ़ में दो वारदात के बाद कापसहेड़ा में पकड़ा गया था, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट कर रहे जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चोरी के मामले में कापसहेड़ा से गिरफ्तार शेख अब्दुल्ला (23) ने बुधवार रात नजफगढ़ थाने की हवालात में फंदा लगाकर जान दे दी। हवालात के पास तैनात एक हवलदार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि शेख परिवार के साथ नजफगढ़ में रहता था। मंगलवार रात 1:40 बजे नजफगढ़ थाना पुलिस को लैपटॉप व मोबाइल चोरी की शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस को रात 2:10 बजे बाइक चोरी की शिकायत मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह करीब 4:58 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को निजी कंपनी के प्रोजेक्टर कार्यालय में चोर के घुसे होने की सूचना मिली। कंपनी के सुरक्षाकर्मी की मदद से शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश की निशानदेही पर लैपटाप, मोबाइल, बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ। बदमाश से पूछताछ में पता चला कि उसने सारा सामान नजफगढ़ इलाके से चुराया था। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बदमाश को नजफगढ़ पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे शेख का मेडिकल करवाने के बाद थाने लाया गया। इसके बाद उसे खाना देने के बाद हवालात में बंद कर दिया गया। देर रात करीब 10:41 बजे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को गमछा का फंदा बनाकर लटके हुए देखा। आला अधिकारियों ने हवालात की सुरक्षा में तैनात हवलदार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed