{"_id":"62684b13972a7b62f56cfef4","slug":"there-will-be-no-jam-in-sector-18-and-atta-in-the-evening-noida-news-noi6451815145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-18 और अट्टा में शाम को नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-18 और अट्टा में शाम को नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस आज से नए नियम लागू करेगी। हालांकि यह नियम अभी केवल शाम के लिए ही लागू किए जा रहे हैं। वहीं इसके साथ-साथ सुबह के डायवर्जन को लेकर लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, पहले चरण में केवल अट्टा मार्केट और सेक्टर-18 को शाम के समय जाम से निजात दिलाने का लिया गया निर्णय बुधवार से लागू कर दिया जाएगा।
दरअसल, अट्टा मार्केट और सेक्टर-18 में काफी समय से जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस को लोगों की तरफ से सुझाव मिल रहे थे। विभाग ने इन सभी सुझावों को मिलाकर एक प्लान तैयार किया, जिसके दो दिन के ट्रायल के बाद बुधवार से उसे पहले चरण में केवल शाम के समय लागू करने का फैसला लिया। इसके साथ-साथ डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि अभी यह नियम पहले चरण में लागू किए हैं, जिसमें केवल अभी इन दो मार्गों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। साथ ही सुबह विभाग की टीम ऑटो व ई-रिक्शा चालकों समेत लोगों से सुझाव लेकर सर्वे करेगी, जिसके बाद कुछ ही दिन में सुबह भी यह नियम लागू कर दिए जाएंगे।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि अभी पहले चरण में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी इन नियमों को लागू कर दिया गया है। बुधवार से ई-रिक्शा व ऑटो को चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में भी लोगों की राय लेकर ही नियम लागू किए जाएंगे। विभाग लगातार इस पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा पर शाम 4 से रात 9 बजे तक पाबंदी
सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में शाम से ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन पर शाम 4 से रात 9 बजे तक पाबंदी रहेगी। अट्टा चौक से ऑटो, टैंपो व ई-रिक्शा को डायवर्ट कर डीएलएफ होकर अट्टा पीर भेजा जाएगा। वहीं अट्टा पीर से इन्हें डायवर्ट कर राय रेजीडेंसी के रास्ते एलिवेटेड रोड के नीचे होकर भेजा जाएगा।