{"_id":"666469a68f496ccfaa07bcc6","slug":"there-will-be-live-screening-at-many-places-to-watch-india-vs-pakistan-match-noida-news-c-1-gnd1002-1776072-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए कई जगह होगी लाइव स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए कई जगह होगी लाइव स्क्रीनिंग
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कई मॉल-रेस्तरां में होगी लाइव स्क्रीनिंग
- पब, बार भी शामिल, लोगों ने पहले ही कर ली टेबल रिजर्व, जीत के बाद जश्न की भी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। टी-20 विश्वकप के दूसरे मैच में रविवार को भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। मैच को खास बनाने के लिए लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से मुकाबला शुरू होना है। ऐसे में मॉल, सोसाइटियों और रेस्तरां बार में मैच की लाइव स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए कई जगह लोगों ने अपनी टेबल तक रिजर्व करा ली है।
स्मोक फैक्टरी रेस्तरां बार के संचालक प्रियकांत बताते हैं कि लोगों ने पहले से ही अपनी-अपनी टेबल रिजर्व करा ली है। कॉर्पोरेट कर्मचारियों को खास डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, कई तरह के कोंबो भी रखे गए हैं। भारत की जीत के बाद जश्न के तौर पर ढोल की बीट पर जमकर डांस भी होगा। सेक्टर-25ए स्थित मॉल के क्लब एंड लाउंज में लोग मैच देखने के साथ-साथ डीजे पर धमाल कर सकेंगे। बार के जनरल मैनेजर मनोज भंडारी ने बताया कि इसमें कॉरपोरेट ऑफर के साथ कॉम्बो पैक के ऑफर दिए जा रहे हैं, जो अभी से ही फुल हो चुके हैं। सेक्टर-18 स्थित मॉल में भी कुछ रेस्तरां व बार में बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा। इस मॉल में पब एंड बार के संचालक सौरभ सिंह ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को लाइव मैच दिखाने के साथ-साथ खाने पर ऑफर भी दे रहे हैं। सेक्टर-18, 32 और 75 स्थित सभी मॉल में मैच दिखाने के इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-32 स्थित मॉल से जुड़े हुए अंगद माकन ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को खुले में मैच देखने को मिलेगा। इसके लिए पांचवें फ्लोर पर बड़ी स्क्रीन लगाई है। वहीं, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ व सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल में भी बड़ी स्क्रीन पर लोगों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई है। गाजियाबाद, दिल्ली नोएडा को मिलाकर करीब 15 से अधिक ऑडिटोरियम और स्टेडियम में मैच की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी।
सेक्टर-सोसाइटियों में भी बंदोबस्त
सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में भी मैच की लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। सोसाइटी निवासी नवीन दुबे बताते हैं कि मैच देखने के लिए खासा उत्साह है। मैच निश्चित ही भारत जीतेगा। वहीं, सेक्टर-61 में भी मैच देखने की व्यवस्था की गई है। निवासी अरुण कुमार बताते हैं कि इंडिया पाकिस्तान का मैच हो और उत्सुकता न हो, ऐसा संभव नहीं है। वहीं, सेक्टर-78 की कई सोसाइटियों के क्लब हाउस में मैच की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी।