फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be delay in selection of sports coaches and academies

Noida News: खेलों के कोच और अकादमियों के चयन में होगी देरी

Tue, 30 Jul 2024 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
There will be delay in selection of sports coaches and academies
खेलों के कोच और अकादमियों के चयन में होगी देरी
विज्ञापन

-प्राधिकरण के स्पोर्ट्स ट्रस्ट के पास नहीं आए एक भी आवेदन, निकाली गई आरएफपी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में स्पोर्ट्स ट्रस्ट के पास आवेदन नहीं आने से अलग-अलग खेलों के कोच और अकादमियों के चयन में देरी होगी। अलग-अलग खेलों के कोच ओर खेल अकादमियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसमें कुश्ती, एथलेटिक्स एंड फिटनेस, डांस एंड एरोबिक्स और स्क्वैश के कोच और खेल अकादमियों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाली गई थी।

नोएडा स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के कोच की काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सहयोग से इसकी प्रक्रिया शुरू कराई। प्राधिकरण ने एक साथ चार खेलों के कोच और खेल अकादमियों के चयन के लिए आरएफपी निकाली। लेकिन एक भी आवेदन नहीं आने से मुश्किल बढ़ गई है क्योंकि यहां के खिलाड़ी लगातार इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षुओं से फीस लेने की योजना

एजेंसी चयन के बाद जब प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा तो इससे जुड़ने वाले प्रशिक्षुओं को फीस देनी होगी। इसमें कुश्ती व एथलेटिक्स के लिए 500-500 और फिटनेस के लिए 1000, डांस-एरोबिक्स के लिए 1500 और स्क्वैश के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह की फीस देनी होगी। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, कॉरपोरेट और अन्य आयोजन के लिए अलग फीस होगी। चयनित कोच और खेल अकादमियों की ओर से नोएडा प्राधिकरण को एकमुश्त प्रतिमाह एक तय रकम देनी होगी। इसके अलावा तय रकम से अधिक कमाई होने पर कोच को 60 प्रतिशत और प्राधिकरण को 40 प्रतिशत राशि मिलेगी। चयनित कोच या खेल अकादमियों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
अलग-अलग खेलों के कोच के लिए आरएफपी निकाली गई थी। लेकिन इसमें एक भी आवेदन नहीं आए। अब इस बाबत दोबारा आरएफपी निकाली जाएगी। जल्द से जल्द कोच का चयन किया जाएगा।
विजय रावल, डीजीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed