फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be brainstorming on the action plan of Twin Towers, meeting today

ट्विन टावर के एक्शन प्लान पर होगा मंथन, आज बैठक

Tue, 07 Jun 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
There will be brainstorming on the action plan of Twin Towers, meeting today
नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट की तैयारियों को लेकर सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में बैठक होगी। मंगलवार को होने वाली बैठक में ट्विन टावर को लेकर बनाई गई कमेटी के सभी स्टेकहोल्डर शामिल होंगे। बैठक में वहां के निवासियों की समस्या पर भी बातचीत होगी।
विज्ञापन

बैठक में ब्लास्ट के लिए चयनित एजेंसी एडिफिस इंजीनियरिंग की टीम प्रगति रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें बताया जाएगा कि कितना काम हुआ है। इसमें पिलर में होल करने, जिओ फाइबर टेक्सटाइल लगाने और जाली लगाने का काम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट से एजेंसी को 28 अगस्त तक अंतिम ब्लास्ट करने की डेडलाइन मिली है। संभावना है कि बैठक में सीईओ की ओर से आगे का एक्शन प्लान मांगा जाए। इसमें कब-कब कितना प्रतिशत काम पूरा होगा और अंतिम ब्लास्ट की संभावित तिथि क्या होगी। इस पर विचार विमर्श होगा। बैठक में प्राधिकरण, बिल्डर, एजेंसी, प्रशासन की अलग-अलग एजेंसी के लिए सीबीआरआई, इंडियन डिमोलिशन एसोसिएशन समेत कई एजेंसियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निवासियों की परेशानियों पर भी होगी चर्चा
ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट की तैयारियों के बीच वहां के स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। उनकी ओर से आने-जाने का रास्ता बंद होने, धूल उड़ने, स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने की शिकायतें प्राधिकरण को मिली हैं। प्राधिकरण की ओर से इन सभी बिंदुओं पर बिल्डर और एजेंसी से पूछा जाएगा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस बाबत जल्द ही समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed