फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was no water in two towers for two hours.

Noida News: दो टॉवरों में दो घंटे तक नहीं आया पानी

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
There was no water in two towers for two hours.
फोटो
विज्ञापन


- एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में अंडरग्राउंड टैंक खाली होने से हुई समस्या, प्रेशर कम होने से आ रही समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नो वेस्ट स्थित एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी का संकट पिछले 20 से अधिक दिनों से बरकरार है। पानी मुहैया कराने वाले जिम्मेदारों के प्रति निवासियों ने गुस्सा जाहिर किया है। निवासियों का आरोप है कि उन्हें प्राधिकरण की ओर से कम प्रेशर के साथ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सोसाइटी का अंडरग्राउंड टैंक (यूजीआर)
भर नहीं पा रहा है। टैंक के खाली हो जाने के कारण शनिवार को टॉवर 12 व 13 में करीब 252 घरों को दो से तीन घंटे पानी नहीं मिल सका। रोजमर्रा के कार्यों को करने में निवासियों को काफी परेशानी हुई। शिकायत करने के बाद प्राधिकरण की ओर से पांच हजार लीटर के आठ टैंकर भेजे गए। एओए पदाधिकारियों की ओर से 20 हजार लीटर के 10 टैंकर मंगाए गए। उसके बाद पानी की सप्लाई सोसाइटी में बहाल हो सकी।
विज्ञापन


सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों ने बताया कि 12 अक्तूबर से पानी का संकट बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद भी अब तक समस्या बरकरार है। प्रतिदिन सोसाइटी में प्राइवेट टैंकर की मदद से पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके कारण निवासियों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। आरोप है कि पानी की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है। सोसाइटी में पानी का मीटर लगाया जाना था, जो शनिवार को नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed