फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'There should be a high level inquiry into the amount withdrawn from the accounts of the Panchayat Samiti'

‘पंचायत समिति के खातों से निकाली रकम की हो उच्च स्तरीय जांच’

Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
'There should be a high level inquiry into the amount withdrawn from the accounts of the Panchayat Samiti'
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका ब्लॉक समिति की पूर्व चेयरमैन मुमताज के पति मिहिराब और ब्लॉक समिति के पूर्व वाइस चेयरमैन इरशाद खान ने पंचायत समिति के खाते से निकाले गए लगभग एक करोड़ रुपये की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। अगर आवश्यकता हुई तो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष सारे मामले को उठाया जाएगा। ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन के पति और पूर्व वाइस चेयरमैन ने संयुक्त रूप से खंड विकास पंचायत कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक समिति के खाते से तीन चेकों द्वारा 1 करोड़ रुपये के लगभग चेक उच्च अधिकारी द्वारा काटे गए हैं। जिनका कोई लेखा-जोखा व जानकारी ब्लॉक समिति के सदस्यों के पास व स्थानीय खंड विकास पंचायत अधिकारी के पास नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा रकम निकालने के लिए बैंक से नई चेक बुक जारी कराई गई जबकि पीआरआई के इस खाते को लगभग 1 वर्ष पूर्व ही ऑनलाइन कर दिया गया है। ब्लॉक समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गत रात्रि से कार्य शुरू हुए हैं। जिनकी कोई डिमांड उनके द्वारा नहीं भेजी गई है। ब्लॉक समिति के खाते से रुपये निकालने के बाबत जैसे ही जानकारी लोगों में फैली, उसके बाद से ही ग्रामीण हलकों के कुछ गांवों में विकास कार्यों को लेकर मटीरियल डलवाया गया है। पूर्व ब्लाक समिति सदस्य शमीम अहमद ने आरोप लगाया कि जैसे ही समाचार पत्रों के माध्यम से 99 लाख 50 हजार के लगभग राशि बैंक से निकालने का समाचार प्रकाशित हुआ, वैसे ही कुछ ठेकेदारों द्वारा जगह-जगह काम करवाने शुरू कर दिए गए हैं। उनके पास जियो ट्रैकिंग के जरिए जीपीएस लोकेशन के फोटो उपलब्ध है। जो 4 जुलाई के हैं जबकि पेमेंट 28 जून 29 जून को निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed