फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is immense potential for the MSME sector in the defence sector as well: Rajnath Singh

रक्षा क्षेत्र में भी एमएसएमई सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं: राजनाथ सिंह

Tue, 01 Sep 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
There is immense potential for the MSME sector in the defence sector as well: Rajnath Singh
फोटो:
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र में भी एमएसएमई सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं: राजनाथ सिंह

-मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईआईए के कार्यक्रम में पहुंचे रक्षामंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार केा ग्रेटर नोएडा में आयोजित उद्यमियों के एक कार्यक्रम में कहा कि रक्षा विनिर्माण में भी एमएसएमई सेक्टर के लिए अपार संभावनाएं है। आईडेक्स और अदिति जैसे पहल ने स्टार्ट-अप्स, इनोवेटर्स और एमएसएमई को सशस्त्र बल की जरूरतों के लिए नवोन्मेषी समाधान विकसित करने का मौका दिया है। देश के एमएसएमई एंटरप्रेन्योर्स को रक्षा क्षेत्र को केवल सरकारी खरीद बाजार समझना से बचना होगा।

इसे टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और वैश्विक कारोबार के मौके के रूप में देखना होगा। ड्रोन्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर्स, ऑटोनोमस सिस्टम्स, एडवांस्ड मटेरियल्स, स्पेस, और क्वांटम टेक्नोलॉजी में भविष्य की संभावनाएं हैं। यहां जल संरक्षण संकल्प के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। रक्षामंत्री ने कार्यक्रम के शुभारंभ के तरीके की सराहना की।
विज्ञापन

तिलपता गांव के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की 35वीं वार्षिक जनरल मीटिंग, बिजनेस डेवलपमेंट और एमएसएमई अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के 1000 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। वहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मंगलवार को डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के सीएमडी के साथ तीन घंटे बैठक की। जहां पता चला कि 16000 एमएमएमई उद्योग डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग से जुड़े हैं। विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले समय में यह भूमिका और बढ़ने वाली है। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक रूप से मजबूत भारत ही नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा भारत है जो विनिर्माण में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होगा। जो टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में अग्रणी होगा। युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करेगा। एमएसएमई शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक आर्थिक गतिविधियां पहुंचा रहे है। इससे रोजगार पैदा होने के साथ युवा सशक्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया एक बहुत ही विश्वसनीय विनिर्माण पार्टनर की तलाश कर रही है। यह भारत के लिए बड़ा अवसर होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत यूएई, यूके, ओमान, स्विट्जरलैंड जैसे अनेक महत्वपूर्ण देशों और यूरोपीय संघ जैसे महत्वपूर्ण ग्लोबल पार्टनर के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। जो एमएसएमई उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर हैं।
रक्षामंत्री ने कहा कि एमएसएमई उद्योगों को केवल घरेलू सप्लायर तक सीमित नहीं रखना है बल्कि ग्लोबल एंटरप्रेन्योर्स बनाना होगा। हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया, एंड मेक फॉर द वर्ल्ड होना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल बड़ी कार्यशालाओं से पूरा नहीं होगा, इसके लिए देश के हर छोटे उद्यमी को बड़ा सोचने और बड़ा बनने का अवसर देना होगा। सरकार यह काम कर रही है। रक्षा निर्माण और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उद्यमी अब केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि बौद्धिक संपदा बनाकर देश की सुरक्षा व अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।
-----------
14 साल में करीब 5 करोड़ बढ़ी एमएसएमई की संख्या
वर्ष 2012-13 के आसपास देश में एमएसएमई की संख्या 4.67 करोड़ थी। जो आज लगभग 9 करोड़ पहुंच चुकी है। यह बदलती आर्थिक शक्ति का एक नमुना है। रक्षा विनिर्माण में भी एमएसएमई के लिए अपार संभावना है। देश के एमएसएमई से कहना कि रक्षा सेक्टर को केवल मार्केट ना समझे, इसे तकनीकी, इनोवेशन और ग्लोबल अवसर के रूप में देखना होगा। वो रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एआई, एडवांस मेडिकल पर काम करना होगा। इनोवेशन पर काम करना होगा।

------------
अवार्ड विजेताओं को अगले लक्ष्य शुरू करने होंगे
सभी अवार्ड विजेताओं से अपील की कि वो अवार्ड पाकर खुश नहीं हो। यह उनके अगले लक्ष्य की शुरूआत है। एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने की अपील की है। अगली बार ग्लोबल प्लेयर के रूप में अवार्ड लेने आए। उत्तर भारत का एमएसएमई सेक्टर देश के विकास में विशेष योगदान रखता है। एक उद्यमी अपना ही नहीं बल्कि कई परिवारों का भविष्य बनाता है। उद्यमिता राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। महिलाओं और युवाओं को मौके देने होंगे। संकल्प लें कि हम पूरी दुनिया के लिए विनिर्माण करेंगे। केवल रोजगार नहीं बल्कि नई पीढ़ी के एंटरप्रेन्योर्स तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed