फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thefts at homes of brothers who had gone to a jagran in Roza Jalalpur

ग्रेटर नोएडा: जागरण में गया परिवार, एक रात में दो सगे भाइयों के घर लाखों की चोरी, घर पहुंचे तो उड़ गए होश

Tue, 27 Oct 2026 05:45 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों के घरों से लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए। यह घटना तब हुई जब दोनों परिवार जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Thefts at homes of brothers who had gone to a jagran in Roza Jalalpur
दो सगे भाईयों के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजा जलालपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो सगे भाईयों के घरों को निशाना बना लिया। दोनों परिवार जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवारों के मुताबिक दोनों घरों से करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी और 15 से 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जलालपुर निवासी शिकायतकर्ता सोनू ने बताया कि उनके और उनके छोटे भाई के घर में चोरी हुई है। दोनों बड़े भाई के यहां 15 अक्तूबर को आयोजित जागरण में शामिल होने गए थे। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जब उनका छोटा भाई अगले दिन घर वापस पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था और घर से नकदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


कैमरे में दिखाई दिए दो संदिग्ध
पीड़ितों के मुताबिक घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें दो संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरा ढका हुआ था। पीड़ित परिवार को आशंका है कि आरोपियों ने पहले घरों की रेकी की और परिवार के जागरण में जाने के बाद मौका देखकर चोरी की। सीसीटीवी में दिखाई देने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान और चोरी में उनकी भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है।


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, टीम गठित
एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत का कहना है कि प्रकरण के संबंध में वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed