{"_id":"6a5f6754c9045ea04106ef08","slug":"theft-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100812-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपी उसी गिरोह का सदस्य है, जिसके अन्य साथियों को दो दिन पहले गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर एनपीसीएल कार्यालय के सामने से विमल उर्फ बिट्टू भाटी निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।
पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने पास अवैध हथियार भी रखता था। आरोपी ने कुछ समय पहले थाना बीटा-2 और दादरी क्षेत्र में बंद पड़े मकानों में हुई चोरी की कई घटनाओं में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया था। इन मामलों में पुलिस पहले ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।