फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The way is clear for the construction of Dr. Prabhunath Road

Noida News: डाॅ. प्रभुनाथ रोड के बनने का रास्ता साफ

Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of Dr. Prabhunath Road
घोसी। नगर के रेलवे स्टेशन के समीप से सोमारीडीह आदि गांवों को जाने वाली क्षेत्र की सबसे जर्जर सड़क डाॅ. प्रभुनाथ रोड के बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस मुख्य सड़क पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही तिरंगा लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत घोसी की पहल से लगभग 1.41 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

घोसी क्षेत्र की डाॅ. प्रभुनाथ रोड के कारण आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। अब सीसी रोड बन जाने से आमजन को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं तिरंगा लाइट लगने से सड़क का स्वरूप और भी आकर्षक बनेगा और रात में लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस सड़क के बन जाने से सोमारीडीह, मखदुमपुर मलिक, पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा, लठवा,पकड़ी आदि नगरीय क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। नगर पंचायत घोसी के चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता और अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा और जल्द ही लोगों को नई सड़क की सौगात मिलेगी। इस अवसर रघुनंदन यादव, प्यारेलाल राजभर, उमाशंकर चौहान, तुफैल अहमद, रूपेंद्र राजभर, मुखराम राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed