{"_id":"615227068ebc3e09024bfb27","slug":"the-target-was-not-met-20-thousand-vaccines-were-less-noida-news-noi6071722188","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 20 हजार टीके कम लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, 20 हजार टीके कम लगे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगवाती महिला।
नोएडा। साल के अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसको बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मेगा टीकाकरण अभियान में लोगों का रुझान कम है। सोमवार को जिले में 50 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 60 फीसदी लोगों ने ही टीके लगवाए। तय लक्ष्य की तुलना में 20 हजार कम टीके लगे हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 137 सरकारी केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें 29,775 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 16,494 लोगों ने पहली और 13281 ने दूसरी डोज ली। इस बार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण पर ज्यादा जोर है। हालांकि, मेगा टीकाकरण अभियान में इस आयु वर्ग के लोगों का रुझान कम ही दिखा। टीकाकरण से छूटे इस आयु वर्ग के 45 से 50 हजार लोगों को कवर करने के लिए अभियान जारी रहेगा। बिना स्लॉट बुकिंग कराए केवल कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही टीकाकरण की सुविधा थी। इसके बाद भी तय लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
जिला अस्पताल में उमड़ी महिलाओं की भीड़
जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के 1323 लोगों को टीके लगे। जबकि, 45 वर्ष से अधिक उम्र के महज 136 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। स्पेशल सत्र में स्लॉट बुक कराने के बाद 46 महिलाएं टीका लगवाने पहुंची। दो बजे के बाद ऑन स्पॉट टीकाकरण के लिए स्लॉट खोले गए। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की रही। वहीं, स्लॉट बुकिंग के दौरान कई लोगों ने टीकाकरण केंद्र का गलत चयन कर लिया। इससे इन लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मामूरा से आए नवाज महिला टीकाकरण केंद्र में पहुंच गए। लाइन में लगकर जब उनका नंबर आया तो पता चला कि उनका स्लॉट गलत जगह बुक हो गया है। इस तरह के कई मामले सामने आए। ऐसे लोगों को लौटा दिया गया।