फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The SIT did not contact the eyewitnesses.

Noida News: चश्मदीदों से एसआईटी ने नहीं किया संपर्क

Fri, 23 Jan 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
The SIT did not contact the eyewitnesses.
ग्रेटर नोएडा। युवराज मामले में चश्मदीद डिलीवरी बॉय मोनिंदर सिंह व अन्य से एसआईटी ने संपर्क नहीं किया। इस मामले में एसआईटी की टीम युवराज के पिता राज कुमार मेहता के पहले ही दिन बयान दर्ज कर चुकी है। एसआईटी चौथे दिन घटना स्थल पर नहीं पहुंची। हालांकि एसआईटी से जुड़े अधिकारी पहले और तीसरे दिन घटना स्थल पर पहुंचे थे। घटनाक्रम को समझने के लिए इस दौरान सीन रीक्रिएट किया गया था। सफेद चूने से सड़क से लेकर गड्ढे तक तीर के निशाना बनाए गए थे। एसआईटी ने समझा कि कार कैसे गड्ढे तक पहुंची। सड़क पर गड्ढे से पहले स्पीड ब्रेकर है। इसके बाद नाला है। ऐसे में कार वहां तक कैसे पहुंच गई। यह सब घटनास्थल पर समझा गया था। एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस से अलग-अलग बिंदुओं पर सवाल पूछे है। इंजीनियर को बचाने के लिए किए गए प्रयास, पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने, शव को निकाले जाने, फॉरेंसिक जांच, कार की तकनीकी जांच रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं को इसमें शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed