फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The school will prepare promising players along with meritorious students.

Noida News: मेधावी विद्यार्थियों के साथ होनहार खिलाड़ी भी तैयार करेंगे स्कूल

Sat, 08 Jun 2024 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
The school will prepare promising players along with meritorious students.
परिषदीय स्कूलों में होगी एसएफएस कार्यक्रम की शुरूआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। बेसिक व माध्यमिक विद्यालय अपने यहां मेधावी विद्यार्थियों को तैयार करने के साथ ही होनहार खिलाड़ियों को भी तैयार करेंगे। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खेलकूद में बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल (एसएफएस) कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में ऐसे विद्यार्थियों को चुना जाएगा जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में बेहतर होंगे। इसके तहत महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने नए सत्र में विद्यालयों, छात्रों, खेल शिक्षकों समेत अन्य का रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिले में 511 परिषदीय व सात राजकीय विद्यालय हैं। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच खेलकूद को लेकर अब संयुक्त अभ्यास की तैयारी हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों और माध्यमिक विद्यालय में खेलों में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का डेटा बेस तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलकूद में बेहतर छात्रों का होगा कार्यक्रम में चयन

इसमें ऐसे छात्रों को चुना जाएगा जो खेलकूद में बेहतर हैं। इनका ब्यौरा वेब पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इस डाटा में खिलाड़ी बच्चों से जुड़ी हर जानकारी होगी। उनके प्रशिक्षक, स्पोर्ट किट, खेलकूद की सुविधा समेत जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए भी प्रयास होंगे। पोर्टल पर उन्हीं खिलाड़ियों का नाम अंकित होगा जो खेलने में बेहतर होंगे। इसके साथ ही उनको मिलने वाली सुविधा, प्रशिक्षण, खेल का विवरण, प्रशिक्षक का नाम, खेलने के लिए स्थान, विभागीय मदद की जानकारी देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजकीय और परिषदीय स्कूल के छात्रों को चुनने का निर्देश दिया गया है। जुलाई में हर स्कूल के खिलाड़ी छात्रों के नाम कार्यालय में देने होंगे। स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत बने पोर्टल पर खिलाड़ियों के नाम अपलोड किया किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जिले के खिलाड़ी देश विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed