फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The procession did not come for the sake of dowry, case registered

नोएडा: दहेज की खातिर नहीं आई बारात, केस दर्ज

Sun, 19 Feb 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The procession did not come for the sake of dowry, case registered
दहेज की खातिर नहीं आई बारात, केस दर्ज
विज्ञापन


- 75 हजार नकद, सोने की अंगूठी व चेन की मांग कर रहे थे लड़के वाले

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल सेक्टर-45 कांशीराम कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह की बिटिया की शादी नौ फरवरी को होनी थी। बारात फरीदाबाद स्थित एनआईटी के संजय कॉलेानी से आने वाली थी। तैयारियां पूरी हो चुकी, मेहमान आ चुके पर दुल्हे के घर वाले बारात भेजने के लिए राजी नहीं हुए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित ज्ञान सिंह ने दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी पुत्री की शादी फरीदाबाद के संजय कॉलोनी निवासी नितिन के साथ तय हुई थी। नौ फरवरी को बारात आनी थी। इससे पहले उन्होंने दहेज के रूप में काफी सामान नितिन के परिजन को भिजवा दिया। एक दिन पहले आठ फरवरी को 4.30 लाख रुपये कार खरीदने के लिए भी दुल्हे के परिजन को दे दिए। इसके बाद बिचौलिये के माध्यम से दुल्हे के परिजन ने 75 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी व एक सोने की चेन की मांग की। जल्दी व्यवस्था करने में लाचारी दिखाने पर दुल्हे के परिजनों ने बारात भेजने से मना कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। दोनों परिवारों के साथ बातचीत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed