फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The problem of salty water supply in the city will end from tomorrow.

Noida News: शहर में कल से खत्म होगी सप्लाई में खारे पानी की समस्या

Tue, 28 Oct 2025 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The problem of salty water supply in the city will end from tomorrow.
शहर में कल से खत्म होगी सप्लाई में खारे पानी की समस्या
विज्ञापन

-मंगलवार सुबह से बढ़ेगी गंगाजल की सप्लाई, बुधवार से पूरी क्षमता के साथ मिलने लगेगा गंगाजल

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में 2 अक्टूबर से सप्लाई हो रहे खारे पानी की समस्या बुधवार से दूर हो जाएगी। मंगलवार सुबह से गाजियाबाद से नोएडा को गंगाजल की सप्लाई बढ़ेगी। देर रात तक पूरी क्षमता के साथ गंगाजल मिलने लगेगा और यूजीआर में स्टोर हो जाएगा। फिर बुधवार सुबह पहले की तरह गंगाजल मिलाकर सप्लाई की जाएगी। गंगाजल में टीडीएस की मात्रा कम रहती है इसलिए इसको नलकूप के पानी में मिलाने से खारापन कम हो जाता है।


2 अक्टूबर से गंगनहर की सफाई के चलते गाजियाबाद से नोएडा को होने वाली 250 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई रोक दी गई थी। गंगनहर से गंगाजल गाजियाबाद के प्रताप विहार व सिद्वार्थ विहार प्लांट पर पहुंचता है जहां से नोएडा को गंगाजल मिलता है। गंगनहर की सफाई का काम पूरा होने के साथ हरिद्वार से पानी भी छोड़ दिया गया था। लेकिन अभी कम मात्रा में आ रहा था। ऐसे में नोएडा को भी कुछ ही गंगाजल मिल पा रहा था।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के प्रभारी जीएम आर पी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से गंगाजल नोएडा में आना शुरू हो जाएगा। करीब 8-10 घंटे गंगाजल को स्टोर किया जाएगा। इसके बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। बुधवार से पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed