फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who hit Congress leader Harikishan was caught

Noida News: कांग्रेस नेता हरिकिशन को टक्कर मारने वाला दबोचा

Wed, 08 May 2024 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
The person who hit Congress leader Harikishan was caught
प्रशांत विहार में हरिकिशन जिंदल की सड़क हादसे में मौत का मामला
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद डर की वजह से मौके से हो गया था फरार
-----------
250 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने पूर्व मनोनीत नगर निगम पार्षद हरिकिशन जिंदल की सड़क हादसे में मौत के मामले में आरोपी कार चालक को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान रोहिणी सेक्टर-14 निवासी प्रापर्टी डीलर चिराग चौधरी (24) के रूप में हुई है। डर की वजह से वह भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद आरोपी को घर से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से विटारा एसयूवी भी बरामद कर ली है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि बंदा बहादुर सोसायटी निवासी हरिकिशन मंगलवार सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। इसके बाद वे बालाजी मंदिर में गए थे, लेकिन बाहर निकलते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हरिकिशन जिंदल को बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पुलिस को पता चला कि सफेद रंग की एसयूवी ने टक्कर मारी है। प्रशांत विहार थाना प्रभारी सत्येंद्र खारी व अन्यों की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। करीब 250 कैमरे देखने के बाद आरोपी की कार के नंबर से पहचान हुई। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हादसे के समय वह अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था। हरिकिशन आदर्श नगर ब्लॉक के अध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा वजीरपुर से एक बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। शीला दीक्षित की सरकार के समय उन्हें मनोनीत निगम पार्षद बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed